ममता की मिसाल, धूमधाम से मनाया बकरियों का जन्मदिन

3/9/2019 1:24:44 PM

जबलपुर: आपने अपना या अपने बच्चों का जन्म दिन तो कई बार मनाया होगा। लेकिन क्या कभी किसी पालतू जानवर का जन्मदिन मनाया है या मनाने के बारे में सुना है ? वह पालतू जानवर बकरी हो तो यह और भी दिलचस्प हो जाता है। हैरानी की बात है कि जन्मदिन एक बकरी का नहीं बल्कि बहुत सारी बकरियों का मनाया गया। जिनके लिए केक मंगवाया गया और हैपी बर्थडे के सांग के साथ जश्न मनाया गया तथा स्वादिष्ठ पकवान भी बनाए गए।

PunjabKesari

यह हैरान करने वाली कहानी जबलपुर के गोटिया परिवार की है। इस परिवार में रहने वाली मेघाबाई ममता का भंडार है। उसे जानवरों से बहुत प्यार है उसका कहना है कि कलयुग में जहां इंसानियत खत्म हो चुकी है। लोग स्वार्थी हो गए हैं ऐसे में जानवरों को भी ममता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उसने कई जानवरों को पाला है तथा उनका जन्मदिन मनाया है।


PunjabKesari

गोटिया परिवार द्वारा अपनी प्यारी लाडली बकरियों के जन्मदिन पर केक काटा गया जिसके लिए पार्टी का आयोजन जबलपुर संस्कारधानी के इंदिरा नगर में किया गया। जिसने भी यह नजारा देखा उसका मन प्रफुल्लित हो गया। इस पार्टी में 250 से ज्यादा लोगों के लिए प्रीतिभोज रखा गया। इस अनोखी जन्मदिन पार्टी की आयोजक मेघाबाई की राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन वहां उपस्थित सभी लोगों ने तारिफ की तथा उनका कोटि कोटि धन्यावाद किया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News