Punjab Kesari MP ads

राम-जानकी की शादी में जरूर आना…ओरछा में विवाह पंचमी की तैयारियां, छप गए निमंत्रण कार्ड

Monday, Dec 02, 2024-02:05 PM (IST)

निवाड़ी : मध्य प्रदेश के ओरछा में आज से राम जानकी के विवाह महोत्सव की तैयारियों के साथ विवाह की धूम शुरू हो गई है। 5 दिसंबर से विवाह की प्रमुख रस्में शुरू हो जाएंगी। विवाह महोत्सव के पूर्व कार्ड छप चुके हैं। रीति अनुरूप सभी जगह निमंत्रण भेजे जा रहे हैं और तैयारियां जोर-शोर पर हैं।

●जानें कब है राम-जानकी विवाह…

भुवन चारिदस भरा उछाहू, जनकसुता रघुबीर बिआहू..! श्रीरामचरितमानस की इन चौपाईयों में भगवान राम-सीता के विवाह में जैसे हर्ष का वर्णन किया गया है। ठीक वैसे ही राम राजा सरकार की ओरछा नगरी इन दिनों विवाह पंचमी की तैयारियों में जुटी है। ओरछा में 450 वर्षों की परंपरा के अनुसार विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में श्रीराम-जानकी का विवाह उत्सव मनाया जाएगा।

PunjabKesari

●1200 निमंत्रण-कार्ड...

जानकारी के मुताबिक, मंदिर समिति ने तकरीबन 1200 निमंत्रण-कार्ड छपवाए हैं। जहां इन्हें विशिष्ट अधिकारिक हाथों-हाथ चारों तीर्थ, 12 ज्योतिर्लिंग और अयोध्या सहित देशभर के प्रमुख मठ-मंदिरों तक पहुंचाए जाएंगे। यहां पर अवध और मिथला की परंपरा से अलग बुंदेली रीति-रिवाज से विवाह किया जाएगा।

●तीन दिन होगा विवाह महोत्सव...

पुरातन परम्परा अनुरूप ओरछा में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव तीन दिनी होगा। पहले दिन 5 दिसंबर को हल्दी और मंडप, दूसरे दिन 6 दिसंबर को भगवान की राजशी ठाट-बाट के साथ बारात और तीसरे दिन 7 दिसंबर की सुबह कुंवर कलेवा के साथ विदाई की रस्मों की तरह विवाह महोत्सव का समापन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News