पहली बार आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजाति सम्मान का लिखा जाएगा नया अध्याय! जानिए महामहिन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

11/14/2022 5:52:59 PM

भोपाल (डेस्क): देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (president Droupadi Murmu) पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू, भोपाल में भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति 16 नवंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (motilal nehru stadium) में होने वाले महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन में भाग लेंगी और लोगों को संबोधित करेंगी। वहीं राष्ट्रपति 15 नवंबर को मध्य प्रदेश के शहडोल पहुंचेंगी, जहां वे ‘जनजाति गौरव दिवस (janjatiya gaurav divas)’ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 

राष्ट्रपति बिरसा मुंडा की जयंती में लेंगी भाग

राष्ट्रपति (indian president) बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू के मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में आगमन को लेकर यहां की सरकार काफी उत्साह है। बिरसा मुंडा की जयंती (anniversary of birsa munda) पर होने वाले प्रोग्राम में राष्ट्रपति की उपस्थिति में पेसा अधिनियम (pesa article) के अंतर्गत बनाये गए नियमों को लागू किया जा सकता है। MP में प्रेसिडेंट के विजिट को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही है। 

यह रहा राष्ट्रपति के कार्यक्रम का ब्यौरा 

महामहिम राष्ट्रपति 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम (janjatiya gaurav divas 2022) में पहुंचेंगी। यहां राज भवन में राष्ट्रपति का स्वागत किया जाएगा। उसके बाद शाम करीब 6:30 बजे से 7:15 तक राष्ट्रपति का पांरपरिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति रातापानी ओबेदुल्लागंज-इटारसी राजमार्ग को फोरलेन का शिलान्यास करेंगी। साथ ही DRDE की लेबोरेट्ररी का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा। 16 नंवबर की सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (president Droupadi Murmu) भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला स्व: सहायता समूह के सम्मेलन में भाग लेंगी और महिलाओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 12: 45 पर राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।  

बता दे कि इससे पहले शिवराज सरकार (shivraj government) ने पिछले साल आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मानने की घोषणा की थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News