Punjab Kesari MP ads

जेल प्रहरी ने हॉस्पिटल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, जेब में मिला तीन पन्नों का सुसाइडनोट

Thursday, Apr 15, 2021-12:20 PM (IST)

रीवा(भूपेंद्र शर्मा): रीवा के संजय गांधी स्मृति अस्पताल की चौथी मंजिल से सेंट्रल जेल में पदस्थ जेल प्रहरी ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रहरी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारण स्पष्ट नहीं हो पाये हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुट गई है। मृतक के जेब से पिता के नाम 3 पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसे सीएमओ के हवाले कर दिया गया है। 


PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में देर रात 12:30 बजे के करीब अस्पताल की चौथी मंजिल से जेल प्रहरी ने  छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल में तैनात ड्यूटीरत सुरक्षाकर्मी उसे इमरजेंसी वार्ड लेकर गए जिसके बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव परीक्षा गृह में रखवा दिया गया है। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

PunjabKesari

मृतक की पहचान  जेल प्रहरी ग्वालियर निवासी नरेश सिंह तोमर के रूप में कई गई  जो कि सेंट्रल जेल रीवा में प्रहरी के पद पर पदस्थ था। रात 10:00 बजे तक ड्यूटी के बाद वह घर के लिए निकला  था। रात 12:30 के करीब प्रहरी ने संजय गांधी हॉस्पिटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। जहां तत्काल ही उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह भी बात सामने आ रही है की मृतक की 7 मई को शादी होनी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News