Video: विरोध की आग में जलने लगे दिग्विजय सिंह के पुतले

3/4/2019 3:38:45 PM

भोपाल: कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश के विदिशा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया। दिग्विजय सिंह के पुतला जलाने के दौरान कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे धक्कामुक्की में अचानक गिर गए जिसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया।
 

PunjabKesari

वहीं दूसरी तरफ मंदसौर में भी दिग्विजय सिंह के बयान के बाद बड़ी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। मन्दसौर में भी भाजपा ने दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया। पुतला जलाते वक्त जोश से ओतप्रोत कार्यकर्ता ने पुतले को लात मार दी जिससे कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी का हाथ जल गया।


PunjabKesari

गौरतलब है कि एक दिन पहले दिग्विजय ने कहा था कि यदि कुछ लोग एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं तो मोदी सरकार को सबूत दिखाने चाहिए। उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ भी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News