Punjab Kesari MP ads

रायपुर में सनी लियोनी के इंवेट का विरोध, कहा- रामजी के ननिहाल में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं

Tuesday, Feb 03, 2026-04:24 PM (IST)

रायपुर : राजधानी रायपुर में पोर्न स्टार सनी लियोनी का विरोध शुरु हो गया है। सोशल मीडिया पर बजरंग दल सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हमलावर है और खुलकर विरोध कर रहा है। बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के आयोजकों को चेतावनी दी है।

बजरंग दल प्रमुख वाधवानी ने एक्स पोस्ट में लिखा- रायपुर में ‘अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। हम इनका विरोध करते हैं।

बता दें कि 22 फरवरी 2026 को रायपुर में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिसके विरोध में बंजरंग दल के जिला संयोजक व गौ रक्षक रवि वाधवानी उतर आए हैं। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। इस पवित्र धरती पर ऐसे कार्यक्रम को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करके राज्य के माहौल खराब किया गया। वाधवानी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, इस कार्यक्रम को हम किसी भी स्थिति में होने नहीं देंगे। अश्लीलता फैलाने वाली अभिनेत्री का हम विरोध करेंगे। सिर्फ पैसे के लिए ऐसे आयोजन करवाए जाते हैं और अश्लीलता फैलाई जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News