प्रसपा का कांग्रेस में हुआ विलय, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ थामा हाथ

Tuesday, May 02, 2023-04:55 PM (IST)

सीहोर/आष्टा (रायसिंह मालवीय): सीहोर की आष्टा विधानसभा में राजनीतिक घमासान शुरु हो गया है। 25 साल से आष्टा विधानसभा में कांग्रेस लगातार हार रही हैं।  उसका मुख्य कारण क्षेत्रीय पार्टी प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी ही थी, क्योंकि कांग्रेस के वोट बटकर प्रसपा और बसपा में चले जाते थे। जीत का अन्तर भी कोई खास नहीं रहता आया है।

PunjabKesari

आज प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल चौहान ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भोपाल पीसीसी कार्यालय जाकर कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रसपा के कांग्रेस में विलय पर कमलनाथ ने कहा कि आपने कांग्रेस का ही नहीं, सच्चाई का भी साथ दिया है।

PunjabKesari

कमल चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने वाली पार्टी है। हम आष्टा विधानसभा सहित प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंक कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। कमल चौहान पीसीसी कार्यालय सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में साथ पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News