Punjab Kesari MP ads

भोपाल में भाजपा के एक पूर्व विधायक कोविड-19 संक्रमित पाये गये

Sunday, May 10, 2020-09:23 PM (IST)

भोपाल, 10 मई (भाषा) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें भाजपा के 62 वर्षीय एक पूर्व विधायक भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ भोपाल में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 732 तक पहुंच गया, जबकि इस बीमारी से भोपाल में अब तक 29 लोगों की मौत हुई है।
वहीं, एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि 62 वर्षीय भाजपा के एक नेता भी आज जारी कोरोना वायरस संक्रमितों की सूची में शामिल हैं। वह भोपाल की एक सीट पर विधायक रह चुके हैं और पिछले कुछ दिनों में 150 से अधिक लोगों से मिले हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Related News