Punjab Kesari MP ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 167 नए मामले

Sunday, Jun 28, 2020-08:50 PM (IST)

भोपाल, 28 जून (भाषा) मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 221 नए मामले सामने आए। इस तरह राज्य में कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 13,186 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इन्दौर में 40 और भोपाल में 35 कोरोना वायरस के नए मरीज मिले हैं। शेष मरीज अन्य जिलों में मिले हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में राज्य में 23 जिलों में कोरोना वायरस का कोई नया मरीज नहीं पाया गया है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या 557 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, मुरैना में दो और उज्जैन में एक मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से होने की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 222 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 70, भोपाल में 94, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 20, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। जबकि चार जिलों में कोरोना का अब कोई मरीज उपाचाराधीन नहीं है। मध्यप्रदेश में रविवार को 113 कोविड-19 मरीज ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर पहुंच गये हैं।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,081 निषिद्ध क्षेत्र हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Related News