Punjab Kesari MP ads

राहुल और प्रियंका को हिरासत में लिया जाना योगी सरकार की ‘‘कायरता’’ को दर्शाता है: सज्जन सिंह वर्मा

Thursday, Oct 01, 2020-08:21 PM (IST)

भोपाल, एक अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को हाथरस घटना के पीड़ितों से मिलने नहीं देने और दोनों को हिरासत में लेने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की ‘‘कायरता’’ को दर्शाता है।

वर्मा ने सवाल किया, ‘‘क्या देश की बेटी को इंसाफ दिलाना हिंदुस्तान में गुनाह है?’’
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ खुलकर मैदान में है, मोदी चाहें तो पूरे देश की जेलें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भर दें, लेकिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सरकार को जवाब देना पड़ेगा।’’
उन्होंने कहा कि देश में बेटियों को एक सुरक्षित माहौल देना सरकार का पहला काम होना चाहिए।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Related News