Punjab Kesari MP ads

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई से होगा शुरू

Wednesday, Jun 22, 2022-01:16 PM (IST)

भोपाल, 22 जून (भाषा) मध्यप्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 25 जुलाई से शुरू होगा। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।
हालांकि, राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मानसून सत्र की अवधि को बढ़ाकर 20 दिन करने की मांग की है।
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने बताया, ‘‘यह सत्र 25 जुलाई से 29 जुलाई तक चलेगा। इसमें कुल पांच बैठकें होंगी। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।’’ मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र कम से कम 20 दिन का रखा जाये, ताकि मानसून सत्र में जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जा सके।
उन्होंने विधानसभा का मानसून सत्र महज पांच दिन रखे जाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए विपक्ष एवं जनता की आवाज को दबाने का काम किया है और लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है तब से सदन की बैठकें कम हो रही हैं, जबकि संविधान में निहित भावनाओं के अनुरूप संविधान विशेषज्ञों ने कम से कम 60 से 75 बैठकें प्रतिवर्ष आहूत करने की सिफारिशें की है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News