Punjab Kesari MP ads

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बैंस को मिला छह महीने का सेवा विस्तार

Wednesday, Nov 30, 2022-06:37 PM (IST)

भोपाल, 30 नवंबर (भाषा) केंद्र सरकार ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को छह महीने का सेवा विस्तार देने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

मध्य प्रदेश कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बैंस आज सेवानिवृत्त होने वाले थे।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैंस को सेवा विस्तार देने के बारे में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को नौ नवंबर को पत्र लिखा था।

बैंस अब 31 मई, 2023 तक मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बने रहेंगे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News