Punjab Kesari MP ads

मंगलवार को MP में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Monday, Nov 23, 2026-03:26 PM (IST)

भोपालः कल यानी 24 नवंबर को मध्यप्रदेश राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ऐसे में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों और बच्चों की मौज लगी है। बता दें कि गुरू नानक जयंती के संबंध में यह सरकारी छुट्टी की गई है।

जानकारी के अनुसार, कल यानी मंगलवार गुरू नानक जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके चलते कई राज्यों की सरकारों ने सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। इस दौरान गुरूद्वारों में शब्द-कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरू नानक जयंती पर गुरूद्वारों को फूल-मालाओं के साथ सजाया गया है। इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। सभी सरकारी व निजी स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News