कांग्रेस विधायक के वायरल अश्लील वीडियो को लेकर जनता में आक्रोश, शव यात्रा निकालकर किया अंतिम संस्कार
Wednesday, Aug 30, 2023-05:54 PM (IST)

डबरा(भरत रावत): डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का अनैतिक कृत्य करते हुए अश्लील वीडियो वायरल होने से प्रदेश भर में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो में वे एक युवक के साथ अनैतिक कृत्य कर रहे हैं। छह मिनट के वीडियो से स्थानीय राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। होटल के कमरे से कांग्रेस विधायक का युवक के साथ कुकृत्य करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो जहां क्षेत्र की जनता शर्मिंदगी महसूस कर रही है, वही विधायक अपनी इस करतूत पर पर्दा डालने के लिए खुलेआम घूम रहे है। जिससे अपमानित हो रही जनता में आक्रोश व्याप्त है। वही कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद विधायक के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिए जाने से जनता में आक्रोश पनप रहा है। जिसके चलते मंगलवार को युवाओं ने शहर भर में विधायक की शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया है।
सुरेश राजे के इस वायरल अश्लील वीडियो पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं आने एवं विधायक को किसी तरह का नोटिस नहीं दिए जाने एवं कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है, जिसके चलते मंगलवार को शहर के सैकडों युवाओं ने शुगर मिल गेट पर एकत्रित होकर शहर में अश्लील वीडियो से लिए गए फोटो की तख्तियां लेकर विधायक की अर्थी लेकर पूरे शहर में शवयात्रा निकाली। इसके बाद अग्रसेन चौराहे पर अंतिम संस्कार करते हुए विधायक का पुतला दहन किया।
वही युवाओं का कहना है कि कांग्रेस के विधायक सुरेश राजे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस को जवाब देना होगा कि क्या यही उनकी पार्टी के संस्कार हैं....? कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को इस सीडी कांड पर कोई जबाव नहीं आया है, और पार्टी ने कोई कार्रवाई सुरेश राजे पर नही की है, इस मामले पर कमलनाथ को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। घृणित कृत्य करने वाले कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का अगर पार्टी से निष्कासन नहीं किया गया तो युवा बड़ा आंदोलन करेगें।