Punjab Kesari MP ads

सरकारी क्वार्टर में जुए के फड़ पर छापेमारी से हड़कंप, आरक्षकों समेत 10 जुआरी गिरफ्तार

Tuesday, Mar 24, 2026-11:47 AM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकारी क्वार्टर में जुए का फड़ चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

PunjabKesari

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित एसएएफ बटालियन के सरकारी क्वार्टर में जुए का फड़ संचालित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो एसएएफ के आरक्षक भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 90 हजार रुपए नगद और एक ताश की गड्डी बरामद की है।

PunjabKesari

फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सरकारी क्वार्टर में इस तरह अवैध गतिविधियों का खुलासा होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News