Punjab Kesari MP ads

प्रदेश के इस अहम नगर निगम को मिला नया आयुक्त, 2018 बैच के IAS अधिकारी की नियुक्ति,अपने काम से पहले बना चुके हैं पहचान

Friday, May 08, 2026-11:17 PM (IST)

(रायपुर ): रायपुर नगर निगम में नए आयुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। संबित मिश्रा (IAS Sambit Mishra) अब नगर निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे। संबित मिश्रा को ये अहम काम सौंपा गया है। संबित मिश्रा 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, और उनकी अपनी एक अलग पहचान रही है। वे सोमवार को  पदभार ग्रहण करेंगे। उनकी पहचान एक सक्रिय और तकनीक आधारित कार्यशैली वाले अधिकारी के तौर पर रही है।

संबित मिश्रा के पास  है नगरीय प्रशासन से पंचायत तक का अनुभव

आपको बता दें कि  प्रशासनिक करियर में संबित मिश्रा ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे रायगढ़ नगर निगम आयुक्त रहे हैं,  जशपुर जिला पंचायत CEO  तौर पर कार्य कर चुके हैं।

हालांकि बीजापुर कलेक्टर के रूप में उनका कार्यकाल काफी सुर्खियों में रहा था।  नक्सल प्रभावित इलाकों में सीधे ग्रामीणों से संवाद करने के साथ ही मौके पर समस्याओं का निराकरण करना उनकी खास खूबी थी, इसी अंदाज में उनकी अलग पहचान बन गई थी। सूदूर गांवों तक पैदल पहुंचकर लोगों से मिलना और समस्या पर काम करना उनकी पहचान है। लिहाजा संबित सोमवार को आयुक्त का पदभार संभालेंगे ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News