राजा रघुवंशी की मां बोली- पति की हत्या करने वाली कुछ भी कर सकती है, 7 वचन तोड़ने वाली पर कैसे भरोसा करें?
Wednesday, Jun 17, 2026-11:41 PM (IST)
इंदौर( सचिन बहरानी ): बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आए दिन कुछ न कुछ अब नया जानने को मिल रहा है।अब आरोपी सोनम के बयान पर राजा रघुवंशी की माँ गुस्सा हुई है। राजा की माम उषा रघुवंशी ने कहा कि जो अपने पति की नहीं हुई वो किसी की नहीं हो सकती है। राजा की माँ ने सोनम से पूछा है कि उसने मेरे बेटे की हत्या क्यों की इस बात का जवाब दे।
पति की हत्या करने वाली कुछ भी कर सकती है
राजा की मां ने कहा कि पति की हत्या करने वाली कुछ भी कर सकती है ,'सोनम कोर्ट के निर्देशों का पालन' कैसे करेगी। जो पति को दिए सात वचन तोड़ सकती है उस पर कैसे भरोसा कर सकते हैं।
सोनम के माता पिता पर लगाए आरोप
राजा की मां ने सोनम के माता पिता पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने शिलांग जाकर बेटी को ताबीज पहनाया है। माता पिता ही बेटी का पूरा खर्च खर्च उठा रहे हैं और सोनम के पास महंगा मोबाइल कैसे आ गया।

