Punjab Kesari MP ads

कितनी चमचागिरी करते हो... राजीव शुक्ला ने लिए शिवराज सिंह के मजे, कांग्रेस ने वीडियो किया शेयर

Wednesday, Mar 18, 2026-04:57 PM (IST)

एमपी डेस्क: संसद की कार्यवाही के दौरान कल दिलचस्प वाकया देखने को मिला। जब कांग्रेस सांसद Rajeev Shukla विनियोग विधेयक पर अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह को टोक दिया। सत्ता पक्ष के शोर-शराबे के बीच उन्होंने चुटीले अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जिससे सदन में हंसी का माहौल बन गया। इसका वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर पर शेयर किया है और तंज कसा है।

‘चमचागिरी’ वाले बयान पर गूंजे ठहाके

राजीव शुक्ला ने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, “अरे कितनी चमचागिरी भाई? कुछ तो शांत हो जाओ।” उन्होंने आगे Narendra Modi का जिक्र करते हुए कहा कि वे उन्हें पिछले 30 वर्षों से जानते हैं और उन्हें इतनी अधिक तारीफ पसंद नहीं है, जितनी आज सदन में की जा रही है। उनके इस बयान पर सदन में ठहाके गूंज उठे और माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया।

ट्वीट वाली टिप्पणी ने बढ़ाई चुटीलेपन की धार

राजीव शुक्ला यहीं नहीं रुके। उन्होंने Shivraj Singh Chouhan पर तंज कसते हुए कहा कि “आज समझ में आया कि जब मोदी जी को किसी का भाषण पसंद आता है तो वह ट्वीट करके उसकी तारीफ करते हैं। लेकिन शिवराज जी, आप इतना लंबा भाषण देते हैं, कम से कम 200 बार उनका नाम लेते हैं, फिर भी उन्होंने कभी आपकी तारीफ में ट्वीट नहीं किया।” इस टिप्पणी ने सदन में मौजूद सांसदों को हंसी से लोटपोट कर दिया।

इतिहास को लेकर भी उठाए सवाल

अपने संबोधन के दौरान शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने 2014 के बाद ही देश में विकास होने की बात कही थी। शुक्ला ने कहा कि क्या 2014 से पहले देश में बिजली, रेल और सड़क जैसी सुविधाएं नहीं थीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र करते हुए इस दावे को अतिरंजित बताया और कहा कि देश का विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो विभिन्न सरकारों के योगदान से आगे बढ़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News