Punjab Kesari MP ads

राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल ने CM मोहन और खंडेलवाल से की मुलाकात,आत्मीय तरीके से किया धन्यवाद

Thursday, Jun 04, 2026-10:02 PM (IST)

(भोपाल): राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद  रजनीश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की है। इस भेंट के दौरान अग्रवाल ने उनके प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

बीजेपी ने लिया चौंकाने वाला फैसला

काफी समय से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर से आज पर्दा उठ गया है।  मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाने वाले नामों का फैसला भारतीय जनता पार्टी ने कर दिया है। जिन दो नामों का ऐलान बीजेपी ने किया है वो काफी चौंकाने वाला है। किसी को भी कोई अंदाजा नहीं था जो नाम रेस में चल रहे हैं वो हवा में रह जाएंगें और ऐसे नामो पर बीजेपी मुहर लगाएगी जो सबकी सोच से परे होंगे।

भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए सारी अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए ऐसे नामों को प्रत्याशी बनाया जो किसी के जहन में नहीं थे। एमपी से तरुण चुग औऱ राजनीश अग्रवाल को  राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने सबको चौंका दिया है। लिहाजा अब रजनीश अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव से मुलाकात करके आभार जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News