Punjab Kesari MP ads

रेप का आरोपी ढोंगी निर्मल बाबा गिरफ्तार, महादेव का अवतार बताकर की थी महिला से दरिंदगी

Wednesday, Apr 22, 2026-05:17 PM (IST)

एमपी डेस्क : रेप के आरोपी ढोंगी निर्मल बाबा को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया है। इलाज के नाम पर ढोंगी बाबा भगवा भेष में इलाज के नाम पर महिला से दुष्कर्म किया था। बाबा की ज्यादती से परेशान पीड़िता ने जब बाबा का नंबर ब्लॉक किया तो उसने पीड़िता की सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाकर अश्लील वीडियो वायरल कर दी थी।  मामले में पीड़िता ने 11 अप्रैल को पामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी एफआईआर के बाद तब से पुलिस निर्मल बाबा की तलाश में थी। गिरफ्तारी के डर से बाबा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में छिपा था। पुलिस ने आज आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नासिक का निवासी स्वामी निर्मल बाबा चैत्र नवरात्रि के दौरान पामगढ़ क्षेत्र के एक गांव में आया था। वह खुद को शिव का अवतार बताकर शरीर की बीमारियां और लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। पीड़िता बीमार रहती थी वह भी अपनी सहेली के साथ बाबा से इलाज कराने पहुंची। आरोपी ने उसका हाथ देखकर इलाज का भरोसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया।

इसके बाद बाबा ने 26 मार्च को पीड़िता को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाकर प्रसाद दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लिया और अपने साथ चलने के लिए मनाया। बाबा के झांसे में आकर पीड़िता उसके साथ बिलासपुर और फिर ट्रेन से मध्य प्रदेश के मैहर पहुंची। दोनों एक होटल में ठहरे। वहां निर्मल बाबा ने इलाज के नाम पर महिला से दुष्कर्म किया। ये सिलसिला थमा नहीं कई बार इलाज के नाम पर महिला को हवस का शिकार बनाया और 1 अप्रैल को पीड़िता को बिलासपुर में छोड़कर भाग गया।

वहां से जाने के बाद भी बाबा की हरकतें जारी रही। उसने मोबाइल पर पीड़िता को परेशान करना शुरु कर दिया। बाबा की बढ़ती करतूतें देख पीड़िता ने तंग आकर नंबर ब्लॉक कर दिया। यहीं से बाबा ने अपना असली रंग दिखाया। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीड़िता की फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील फोटोज वायरल कर दी। इसके बाद पीड़िता ने बाबा की शिकायत दर्ज कराई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News