Punjab Kesari MP ads

20,000 रुपए रिश्वत लेते एडीएम कार्यालय का बाबू पकड़ाया, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Thursday, Nov 05, 2026-01:36 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही की है। यहां एडीएम ऑफिस के बाबू को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप किया है। खास बात यह है कि बाबू ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन का प्रकरण के निराकरण के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपए लेते हुए पकड़ा गया है।

PunjabKesari

दरअसल, नागदा के बिरलाग्राम निवासी बृजेश विश्वकर्मा ने शिकायत की थी कि उनकी माताजी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन किसी अन्य व्यक्ति को अवैध रूप से दे दिया गया। जबकि इस कनेक्शन की आवश्यकता उन्हें खुद है। पीड़ित ने इसकी शिकायत कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में की थी। खाद्य विभाग ने मामले की जांच कर रिपोर्ट ADM कार्यालय को सौंप दी थी, लेकिन बाबू रोहित गोठवाल इस मामले में उचित कार्रवाई करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।

जिससे परेशान होकर आवेदक ने 29 अक्टूबर 2026 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद, 5 नवंबर 2026 को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी बाबू ने 20,000 रुपये की घूस ली, टीम ने उसे धर दबोचा। लोकायुक्त द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। खास बात यह है कि आरोपी बाबू ने रिश्वत के ₹20000 अपने हाथों में नहीं लिए बल्कि दराज में रखवा लिए थे। हालांकि लोकायुक्त पुलिस की सतर्कता के चलते भ्रष्ट बाबू नहीं बच सका।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News