MP News: लिफ्ट देने के बहाने दो चचेरी बहनों के साथ शराब पिलाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा..

3/17/2024 1:27:11 PM

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में दो चचेरी बहनों के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बहन खेत में काम करने के बाद घर लौट रही थीं। तभी लिफ्ट देने के बहाने दो युवक दोनों बहनों को जंगल में ले गए और यहां पर दोनों आरोपियों ने दोनों चचेरी बहनों को जान से मारने की धमकी देकर उनको जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके बाद दोनों युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।


लड़कियों ने भाग कर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। आपको बता दें की छोटी बहन की उम्र 17 साल है और बड़ी बहन की उम्र 23 साल बताई जा रही है। दोनों आरोपी दोनों बहनों को नशे की हालत में एक घर में भी ले गए थे। यहां पर दोनों बहनों के साथ दोबारा दुष्कर्म किया जब दोनों बहनों को होश आया तो वह जान बचाकर भागी और इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।


जैतहरी थाना पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के साथ दोनों बहने थाने पहुंची और इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News