MP News: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, दो पूर्व विधायक और पूर्व सांसद 600 समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल...

Thursday, Mar 28, 2024-01:16 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि जबलपुर जिले के पूर्व सांसद समेत दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जबलपुर की पाटन विधानसभा से पूर्व कांग्रेस विधायक निलेश अवस्थी खरगापुर सीट से विधायक रहे अजय यादव भिंड से सांसद रहे राम लखन भाजपा में शामिल हो गए। सभी नेताओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी में ज्वाइन कराया।


 इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की जॉइनिंग का एक ही आधार है। भारत में प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास पक्ष और विपक्ष हर जगह प्रधानमंत्री मोदी के सब का साथ सबका विकास पर विश्वास है आने वाले चुनाव में सब मिलकर मध्य प्रदेश में  29 की 29 सीटों पर कमल के फूल को खिलाने का संकल्प पूरा करेंगे।

PunjabKesari
 गुरुवार को भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जबलपुर से आए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। इसी बीच पूर्व सांसद राम लखन सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News