Punjab Kesari MP ads

शादी करूंगा’ कहकर किया दुष्कर्म, 25 लाख ठगे, इंदौर में ट्रांसजेंडर का शोषण मामला उजागर

Thursday, Nov 13, 2025-03:53 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फरियादिया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी गजेंद्र सिंह से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं।

फरियादिया ने बताया कि एक दिन आरोपी उसके किराए के कमरे पर आया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान फरियादिया ने आरोपी को स्पष्ट रूप से बताया था कि वह ट्रांसजेंडर है और उसका जेंडर चेंज कराने का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है।

इसके बावजूद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी ने उस पर जेंडर चेंज कराने का दबाव भी बनाया और इलाज के बहाने कई बार उससे करीब 25 लाख रुपये उधार ले लिए।

जब फरियादिया ने शादी की बात की, तो आरोपी मुकर गया और धमकाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गजेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं और ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट, 2019 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच विजयनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

फरियादिया का कहना है कि आरोपी ने उसके विश्वास का दुरुपयोग किया, शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News