MP में ताबड़तोड़ एक्शन जारीः एक साथ 15 पटवारियों पर गिरी गाज, 10 को बर्खास्त किया; 5 सस्पेंड
Saturday, Oct 10, 2026-03:16 PM (IST)
बुरहानपुर : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में कलेक्टर हर्ष सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक साथ 15 पटवारियों पर गाज गिरी है। सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 10 परिवीक्षाधीन पटवारियों को बर्खास्त कर दिया है। जबकि 5 अन्य पटवारियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर अनुभाग के परिवीक्षाधीन पटवारी अमित चौरसिया, महिमा थड्डानी, विशाल रघुवंशी, अभय भट्ट, शिवम गुप्ता को सेवा से बर्खास्त किया गया है। इसी क्रम में नेपानगर अनुभाग के पटवारी अजय पवार, नीतू सिंह तोमर, रूद्र प्रताप सिंह, सतीश शर्मा, राहुल लोधी को भी बर्खास्त किया गया है। वहीं, 5 अन्य पटवारियों को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना सहित सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

