महाकौशल की जनजातियों के सामाजिक जीवन पर होगा मंथन, रिसर्च स्कॉलर प्रज्ञा सिंह कर रही हैं रिसर्च

Saturday, Oct 02, 2021-05:39 PM (IST)

जबलपुर(विवेक तिवारी): जनजातियों की एक गौरवशाली और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। जनजातियों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए तमाम सरकारें प्रयास करने में जुटी हुई है। दर्जनों ऐसी स्कीम चलाई गई है जिसके जरिए जनजातियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब ऐसी ही जनजातियों के सामाजिक, सांस्कृतिक जीवन का अध्ययन करने के लिए शोध कार्य भी शुरू हो गया है। महाकौशल की जनजातियों के सामाजिक सांस्कृतिक जीवन की प्रवृत्तियों में परिवर्तन एवं निरंतरता अवधि काल 1818 से 2020 तक इस पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की रिसर्च स्कॉलर प्रज्ञा सिंह रिसर्च कर रही हैं। यह शोध डॉक्टर सुभाष चंद्र शर्मा एचओडी इतिहास विभाग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन पर किया जा रहा है। आपको बता दें इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च ने 80 उम्मीदवारों का चयन इतिहास से जुड़े विषयों पर शोध करने के लिए किया हैं। हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च ने जूनियर रिसर्च फैलोशिप का परिणाम घोषित किया है, जिसमें महिला वर्ग से प्रज्ञा सिंह ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 160 में से 126 नंबर प्राप्त किए हैं।

PunjabKesari

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की है शिक्षा
प्रज्ञा सिंह ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर की डिग्री प्रथम श्रेणी से प्राप्त की है  और अब वे जूनियर रिसर्च फैलोशिप प्राप्त करके महाकौशल की जनजातियों के सामाजिक आर्थिक जीवन की प्रवृत्तियों में परिवर्तन एवं निरंतरता पर रिसर्च कर रहे हैं। आपको बता दें कि जूनियर रिसर्च फैलोशिप उन उम्मीदवारों को परीक्षा उपरांत मेरिट के आधार पर प्रदान की जाती है जो पीएचडी के लिए किसी विश्वविद्यालय में रजिस्टर्ड होते हैं। उनके दर्शाए विषय पर रिसर्च का अवसर दिया जाता है। प्रज्ञा सिंह को इस विषय पर शोध करने के लिए 2 साल का वक्त दिया गया है। इस फेलोशिप के दौरान उनको प्रति महीने 17600 मानदेय की प्रदान किया जाएगा।

PunjabKesari

जनजातियों के पुरातन और वर्तमान स्वरूप को सामने लाना पहला लक्ष्य
जूनियर रिसर्च फैलोशिप प्राप्त प्रज्ञा सिंह ने बताया कि जनजातियों के पुरातन और वर्तमान स्वरूप को सामने लाना मेरा पहला लक्ष्य है। लगातार मैं जनजातियों के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को करीब से देखती रही हूं। इस वर्ग के ऐतिहासिक पहलू और सामाजिक दृष्टिकोण को सम्यक रूप से सामने लाना और इनके वर्तमान जीवन को भी देश के सामने प्रकट करना इस विषय पर मैं जुटी हुई हूं। महाकौशल के जनजाति जिलों में जाकर रिसर्च के जरिए कोशिश होगी कि जनजातियों की सामाजिक स्थिति एवं प्रवृत्तियों में जो परिवर्तन एवं निरंतरता है उस पर अध्ययन किया जाए और उसे देश के सामने लाया जाए।

PunjabKesari

आईपीएस ऑफिसर पति अमित सिंह प्राप्त कर चुके हैं यूजीसी फैलोशिप
प्रज्ञा सिंह के पति 2009 बैच के आईपीएस ऑफिसर अमित सिंह भी यूजीसी की फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं, उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 5 साल तक प्रोफेसर के रूप में विद्यार्थियों को इतिहास विषय पर शिक्षा दी है। अमित सिंह के प्रोफ़ेसर काल के दौरान पढ़ाए गए विद्यार्थी देश के राज्यों में आईएएस आईपीएस के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।  अमित सिंह वर्तमान में भी लगातार संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को फेसबुक यूट्यूब और विभिन्न माध्यमों से शिक्षा दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News