चुनाव में दिखेगा मेरी एकता यात्रा का रिजल्ट: दिग्विजय

8/5/2018 2:26:35 PM

जबलपुर : मिशन 2019 से पहले कांग्रेस को समन्वय के सूत्र में पिरोने निकले दिग्विजय सिंह अपनी एकता यात्रा लेकर जबलपुर पहुंचे। पार्टी की समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया। दिग्विजय ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में गज़ब का उत्साह है और उनकी एकता यात्रा का रिजल्ट चुनाव में दिख जाएगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग हो रहा है और ये यात्रा बीजेपी नहीं।
PunjabKesari

बल्कि प्रशासन करवा रहा है जिसमें कलेक्टर्स को भीड़ जुटाने के टारगेट दिए गए हैं। वहीं भोपाल में बंगला छीने जाने के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि अपने स्टाफ के लिए भोपाल में बंगला दिए जाने के लिए राज्य सरकार को आवेदन दिया है| वहीं दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार द्वारा अपनी सुरक्षा घटाए जाने और वीआईपी कैटेगरी बदले जाने की जानकारी ना होने की बात कही है और कहा कि अगर ऐसा है भी तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News