Punjab Kesari MP ads

राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल! लंबे समय से जमे 27 पटवारी इधर से उधर, खाली पदों पर नई पदस्थापना

Wednesday, Mar 25, 2026-06:06 PM (IST)

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड में राजस्व विभाग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इसके तहत लंबे समय से एक जगह जमे पटवारियों को इधर से उधर किया है। जारी आदेश के मुताबिक, विभाग ने एक साथ 27 पटवारियों का तबादला किया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, यह बदलाव व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और राजस्व कार्यों में गति लाने, कामकाज में पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखने के उद्धेश्य से किया गया है। इसके साथ ही खाली पदों पर नई पदस्थापना भी की गई है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News