Punjab Kesari MP ads

भिंड में किराना व्यापारी से लूट, नकाबपोशों ने आंखों में मिट्टी डालकर उड़ाया रुपयों से भरा गल्ला

Thursday, Jun 30, 2022-01:23 PM (IST)

भिंड(योगेंद्र भदौरिया): भिंड में दुकानदार की आंखों में मिट्टी डालकर 4 नकाबपोश गल्ला उड़ा कर ले गए। गल्ले में 60 हजार की नगदी बताई जा रही है। लूट की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी की शिकायत पर लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

घटना गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी के पास महर्षि अरविन्द महाविद्यालय के सामने की है। जहां मौर्या जी अनुज पुत्र मथुरा प्रसाद साबला उम्र 37 साल निवासी वार्ड नंबर 8 गोहद किराना की दुकान करता है। 29 जून शाम को देर शाम लगभग 6.30 बजे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से 4 लोग मुंह बांध कर आए और फरियादी दुकानदार अनुज सांवला की आंखों में मिट्टी झोंककर दुकानदारी के पैसे रखने वाला गल्ला (पेटी) लूटकर ले गए जिसमें लगभग साठ हजार रुपए से अधिक दुकानदारी के पैसे रखे हुए थे। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फरियादी ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392,34 के तहत मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News