साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गांधी परिवार को जनता स्वीकार नहीं कर पा रही, मजबूरी में करवाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
Thursday, Oct 20, 2022-05:32 PM (IST)

सीहोर(धर्मेंद्र राय): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव को लेकर भाजपा की भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने तंज कसा है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करना गांधी परिवार की मजबूरी थी गांधी परिवार को भारत की जनता स्वीकार नहीं कर रही है, इसलिए चुनाव कराने का फैसला मजबूरी में लिया गया है। परिवार वाद के खिलाफ देश के प्रधानमंत्री में काम किया है।
सीहोर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्रहियों के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची भोपाल लोकसभा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गांधी परिवार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि अध्यक्ष का चुनाव करवाना गांधी परिवार की मजबूरी थी। गांधी परिवार को देश की जनता स्वीकार नहीं कर रही है।
राहुल गांधी की तुलना राम से करने के बारे में कहा कि भगवान राम के हर कार्य में कांग्रेसी अड़चन डालने का प्रयास करते आ रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण में भी विघ्न डालने की प्रयास किया। प्रभु राम का इससे बड़ा अपमान कुछ नहीं ही सकता है।