Punjab Kesari MP ads

लोकतंत्र इस वक्त खतरे में... दिल्ली-भोपाल में शासन करने वाली पार्टी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है- सज्जन सिंह वर्मा

Friday, Nov 25, 2022-07:03 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 26 नवंबर को सविधान दिवस के मौके पर इंदौर जिले में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहीं महू के ड्रीमलैंड चौराहे पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे। वही तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा महू पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।

PunjabKesari

वहीं सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि इस वक्त लोकतंत्र खतरे में है। जिन पार्टी का शासन दिल्ली और भोपाल में हैं वह लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। वही सज्जन सिंह वर्मा ने नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भारत इस हवा में जो नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख ने जो एक जहर घोल रखा है।

PunjabKesari

जातिवाद का धर्म मजहब का मंदिर मस्जिद का आजादी के 75 वर्ष बाद किस तरीके से लोगों के दिमाग कुंठित कर रहे हैं। किसान इस देश का किसान जिसे हम अन्नदाता कहते हैं। उसे खाद लूटना पड़ रही है। महंगाई से हमारे देश की महिलाएं परेशान हैं। इन सारी बातों के लिए राहुल गांधी सड़कों पर निकले हैं और लोगों में भी देश भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी उत्साह है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News