Punjab Kesari MP ads

शिक्षा विभाग में वेतन बड़ा घोटाला, BEO ऑफिस की सहायक समेत चार कर्मचारी निलंबित

Saturday, Oct 17, 2026-07:27 PM (IST)

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में रामपुर बाघेलान विकासखंड के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वेतन और बकाया की राशि निजी खातों में भेजने के कथित मामले में चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। रीवा संभाग के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यह कारर्वाई की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार निलंबित कर्मचारियों में बीईओ कार्यालय की सहायक मृदुला पटेल और प्रदीप दाहिया के अलावा कृष्णगढ़ स्कूल के सहायक रणबहादुर सिंह तथा लेखापाल वीरेंद्र त्रिपाठी शामिल हैं। बताया गया कि शिकायतकर्ता उदयभान चतुर्वेदी की शिकायत पर जांच शुरू हुई थी। जांच मे ईएफएमआईएस प्रणाली के माध्यम से तैयार वेतन और एरियर बिलों में कथित अनियमितताओं की जानकारी सामने आई। 

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मई, जून और जुलाई के भुगतानों में मृदुला पटेल की भूमिका वेरिफायर के रूप में जांच के दायरे में थी। निलंबन अवधि के दौरान चारों कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।  

मृदुला पटेल और प्रदीप दाहिया का मुख्यालय सोहावल, जबकि रणबहादुर सिंह और वीरेंद्र त्रिपाठी का मुख्यालय नागौद बीईओ कार्यालय निर्धारित किया गया है। फिलहाल बीईओ अरुण प्रताप सिंह के खिलाफ कारर्वाई नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और आगे की कारर्वाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News