बाढ़ में फंसे संत हरिगिरि महाराज, शासन-प्रशासन ने नहीं ली सुध तो वीडियो जारी कर दी ये चेतावनी

Friday, Aug 26, 2022-11:26 AM (IST)

मुरैना(जुनैद पठान): शराबबंदी, दहेज बंदी और मृत्यु भोज के खिलाफ सफल अभियान चलाने वाले चंबल अंचल के लोकप्रिय संत हरि गिरि महाराज चंबल के किनारे राजस्थान की सीमा में मोरोली गांव में चंबल में आई बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। प्रशासनिक एवं राजनीति के स्तर पर कोई मदद नहीं मिल पाने से संत महाराज नाराज हैं। उन्होंने खुले शब्दों में चेतावनी दी है कि ग्रामीणों और असहाय लोगों को शीघ्र ही मदद नहीं मिली तो वह धौलपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और राजनीतिक लोगों का बहिष्कार करेंगे। बाढ़ के बाद घड़ियाली आंसू बहाने आने वाले नेताओं पर पथराव करने तक की चेतावनी दी है। एक वीडियो वायरल कर उन्होंने यह चेतावनी दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News