गुना में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे सिंधिया और मुख्यमंत्री, नुकसान की भरपाई का दिलाया भरोसा

Monday, Aug 04, 2025-05:49 PM (IST)

गुना। (मिसबाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना जिले में 27 जुलाई को आई भीषण बाढ़ के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने गुना के पवन कॉलोनी सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सिंधिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस कठिन घड़ी में आपके साथ हैं। मुख्यमंत्री और मैं लगातार दूरभाष पर हालात की जानकारी लेते रहे। प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी की जान का नुकसान न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। केंद्र और राज्य सरकार ने राहत कार्यों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जिनका भी नुकसान हुआ है, उनकी पूरी भरपाई की जाएगी, इसका हम दोनों वादा करते हैं।

PunjabKesariमुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गुना में 32 वर्षों बाद ऐसी बाढ़ आई है। यह एक गंभीर चुनौती थी, लेकिन हम लगातार सिंधिया जी के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क में रहे। आज यहां आने पर जनता ने सावन में राखी बांधकर हमें आशीर्वाद दिया, यह हमारे लिए भावनात्मक क्षण है। 

PunjabKesariसरकार पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है। हर एक व्यक्ति के नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट मंगवाई जाएगी और मुआवजा दिया जाएगा। अगर किसी का नाम छूट जाए तो चिंता न करें, दोबारा जानकारी दें। पार्षद और प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रभावित नाम सर्वे से वंचित न रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News