सिंधिया ने लगाई ''विकास की दौड़'', साथ में दौड़ा अशोकनगर

1/31/2019 2:27:08 PM

अशोकनगर: कांग्रेस सांसद और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिन के दौरे पर अपने लोकसभा क्षेत्र पर हैं। इस बीच उन्होंने दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत विकास की दौड़ लगाकर की। अशोक नगर की जनता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह मिल्खा सिंह वाला रूप पहली बार देखा।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Ashok Nagar Hindi News, Ashok Nagar Hindi Samachar, Congress, Jyotiraditya Scindia, Development race, Colletor

प्रशासन द्वारा आयोजित की गई इस दौड़ का नाम 'विकास की दौड़' रखा गया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत यहां की कलेक्टर मंजू शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर की। वहीं कांग्रेस सांसद सिंधिया के साथ इस दौड़ में कलेक्टर और अधिकारी भी दौड़े। नगर पालिका से शुरू हुई यह दौड़ करीब 1 किलोमीटर के बाद तुलसी पार्क में जाकर खत्म हुई। इस दौरान सभी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News