स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर भोपाल सेंट्रल जेल में बढ़ाई गई सुरक्षा, बाहरी चीजों पर रोक

Wednesday, Aug 14, 2024-09:26 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल सेंट्रल जेल में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के पर्व को लेकर जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई, वहीं जेल में त्योहारों पर आने वाली खाने पीने की चीजों पर रोक लगा दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल सेंट्रल जेल में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं वहीं 15 अगस्त के दिन अच्छे आचरण वाले 15 कैदियों को जेल से रिहा किया जाएगा, जिसमें 14 पुरुष और एक महिला शामिल है। 

PunjabKesari
जेल के अंदर रहकर किए गए काम के पैसे नगद दिए जाएंगे जिससे वह अपना जीवन अच्छे से गुजार सके साथ ही रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर कैदियों से मिलने आने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती की है, यहां सेंट्रल जेल के अंदर किसी भी प्रकार की खान पीने की चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जेल परिसर के अंदर बनी कैंटीन के अंदर से कैदियों के लिए सामान लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News