Punjab Kesari MP ads

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष का निधन, पार्टी नेताओं में शोक की लहर

Wednesday, Oct 21, 2026-09:53 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां शहडोल संभाग के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष  जेठानंद भागदेव का निधन हो गया है। उनके निधन से बीजेपी नेताओं में शोक की लहर दौड़ी है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जेठानंद भागदेव का निधन हुआ है। वह भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित और अनुभवी नेता थे। जेठानंद भागदेव ने शहडोल क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन की खबर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं को दुख पहुंचा है।

बता दें कि जेठानंद भागदेव ने मध्यप्रदेश के शहडोल क्षेत्र में लंबे समय तक भाजपा संगठन के लिए कार्य किया। उन्हें स्थानीय स्तर पर पार्टी का प्रमुख स्तंभ माना जाता था। पार्टी नेताओं का कहना है, "ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News