Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री की माताजी का अचानक निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

Wednesday, May 20, 2026-01:11 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल से दुखद खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री Mukesh Nayak की पूज्य माताजी कांतिदेवी नायक का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस संगठन समेत राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई।

PunjabKesari

नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती कांतिदेवी नायक के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नायक परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News