कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री की माताजी का निधन, जीतू पटवारी ने जताया शोक
Wednesday, May 20, 2026-12:50 PM (IST)
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक की माताजी का निधन हो गया। इस दुखद समाचार के सामने आने के बाद कांग्रेस संगठन और राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी में मेरे साथी श्री मुकेश नायक जी की पूज्य माता जी श्रीमती कांतिदेवी नायक जी के स्वर्गवास की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 20, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त… pic.twitter.com/pSXn0eV1l9
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे साथी मुकेश नायक की माताजी कांतिदेवी नायक जी के स्वर्गवास की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दुख की घड़ी में मैं मुकेश नायक जी और उनके पूरे परिवार के साथ खड़ा हूं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री मुकेश नायक जी की पूज्य माताजी श्रीमती कांतिदेवी नायक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— MP Congress (@INCMP) May 20, 2026
कांग्रेस परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की… pic.twitter.com/x8V0KQkTQg
इसके साथ ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया के माध्यम से नेताओं ने मुकेश नायक और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

