Punjab Kesari MP ads

भाजपा के दिग्गज नेता का अचानक हुआ निधन, सीएम समेत पार्टी के कई नेताओं ने जताया शोक

Thursday, May 14, 2026-03:02 PM (IST)

छत्तीसगढ़ः प्रदेश के कांकेर जिले में से इस वक्त बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह राठौड़ (Mahavir Singh Rathore ) का अचानक निधन हुआ है। उनके निधन की खबर सामने आते ही कई दिग्गजों ने गहरा शोक जताया है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे राजनीतिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।

जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और अपैक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ का निधन हुआ है। वह लंबे समय से भाजपा संगठन और जनसेवा से जुड़े हुए थे। उनका स्वभाव मिलनसार था। महावीर सिंह राठौड़ का संगठन के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी अचानक मौत से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,"छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सदैव संगठन और समाजसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल एवं कर्मठ व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शोक जताते हुए कहा, "राजनीतिक जीवन से पृथक महावीर सिंह से उनका आत्मीय संबंध रहा है। उनका सरल, मिलनसार व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा, उनका देहांत मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।"

महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर कांकेर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच शोक की लहर है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News