BJP के वरिष्ठ नेता का निधन! CM ने जताया शोक, कहा- उनका जाना अपूरणीय क्षति
Wednesday, Apr 29, 2026-07:45 PM (IST)
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से इस वक्त एक दुखद खबर आई है। जहां भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार प्रधान का निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम साय ने शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं कार्यकर्ता स जिले के ग्राम पड़िगांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्रवण कुमार प्रधान का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
रायगढ़ जिले के ग्राम पड़िगांव निवासी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री श्रवण कुमार प्रधान जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 28, 2026
उन्होंने संगठन के प्रति अपनी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण से जो योगदान दिया है, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन हम सभी… pic.twitter.com/xxtnC24Tg4
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्रवण कुमार प्रधान संगठन के एक सक्रिय, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे, जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जाना संगठन और समाज दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ऐसे समर्पित और कर्मठ व्यक्तित्व का जाना निश्चित रूप से सभी के लिए गहरा आघात है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्राप्त हो। उन्होंने परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बता दें कि श्रवण कुमार प्रधान संगठन के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने जीवन के कई साल संगठन और समाज के प्रति समर्पित किए। उनके निधन की खबर मिलते ही रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मासम का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

