Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का हार्ट अटैक से निधन, 40 साल से कर रहे थे पार्टी की सेवा

Wednesday, Apr 22, 2026-09:48 PM (IST)

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां लगभग 40 वर्षों लगातार कांग्रेस को अपनी सेवा दे रहे कांग्रेस नेता मदन सोनी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी लगते ही उनके निवास गांधी चौक वार्ड में नेताओं का जमावड़ा लग गया। उनके निधन पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी और जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने शोक व्यक्त किया है।

मदन सोनी का अंतिम संस्कार भोपाल रोड स्थित नरयावली नाका मुक्ति धाम में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में सागर जिले के कांग्रेसी और सामाजिक संगठनों से जुड़े जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभा में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कांग्रेस नेता के निधन को परिवार और समाज के लिए क्षति बताया। उन्होंने कहा कि मदन सोनी ने मेरे पिताजी के साथ भी कांग्रेस परिवार की सेवा की और मुझे भी कार्य में बहुत सहयोग प्रदान करते रहते थे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने स्व.मदन सोनी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जीवन कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और सोनी समाज के उत्थान में समर्पित कर दिया। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि पार्टी ने एक स्पष्टवादी और बेबाक नेता खो दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News