राज्य के बहुत बड़े अफसर की मानसिक हालत खराब! पत्नी के पत्र से खुला राज, वापस लिया इस्तीफा
Saturday, Feb 14, 2026-06:44 PM (IST)
जबलपुर: मध्य प्रदेश कैडर के 2013 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी और जबलपुर में पदस्थ डीएफओ वर्किंग प्लान विपिन पटेल का इस्तीफा इन दिनों प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उन्होंने 4 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
डीएफओ के अचानक इस्तीफे से वन विभाग में हड़कंप मच गया। मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब अधिकारी की पत्नी ने वन विभाग के प्रमुख को पत्र लिखकर पति की मानसिक स्थिति खराब होने की जानकारी दी। उन्होंने पत्र में अपील की कि इस हालात में दिया गया इस्तीफा स्वीकार न किया जाए।
पत्नी के पत्र के बाद विभाग हरकत में आया। पीसीसीएफ एंड हॉफ ने डीएफओ से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद अधिकारी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। फिलहाल वे जबलपुर में डीएफओ वर्किंग प्लान के पद पर कार्यरत हैं।
यह मामला प्रशासनिक गलियारों में संवेदनशील विषय बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विभाग गंभीरता से विचार कर रहा है और अफसरों को मानसिक सहयोग देने की जरूरत है।

