Punjab Kesari MP ads

राज्य में कई DSP प्रमोट होकर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आदेश जारी

Friday, Oct 16, 2026-11:16 AM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां कई उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को प्रमोशन देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। करीब 12 अधिकारी प्रमोट होकर ASP बने है। गृह (पुलिस) विभाग ने पदोन्नति का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त सेवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

सुरेन्द्र साय पैकरा
संजय कुमार ध्रुव
माधुरी धीरही
अखिलेश कौशिक
राजेश देवांगन
स्नेहिल साहू
घनश्याम कामड़े
दिनेश्वरी नंद
मनीष कुमार कंवर
दीपिका मिंज
अनूप कुमार लकड़ा  
मंजूलता बाज

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त अधिकारियों के पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव रामप्रसाद चौहान द्वारा डिजिटली हस्ताक्षरित किया गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News