Punjab Kesari MP ads

शहडोल: जंगली जानवरों के लिए बिछाए करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Saturday, Nov 02, 2024-06:10 PM (IST)

शहडोल (कैलाश लालवानी) : शहडोल जिले में शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से किसानों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के ब्यौहारी से सामने आया है। जहां करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई खेत से घर लौट रहे थे इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

दिल दहला देने वाली घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के लोढ़ा धार नाला के पास की है। जहां बड़ा भाई कैलाश कोल व छोटा भाई छोटू कोल की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों भाई खेत से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल के रस्ते में शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आ गए और दोनों की ही घटनास्थल पर मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News