मुंबई रेप केस का फरार आरोपी शहाजत अली MP से गिरफ्तार, महीनों से बदल रहा था ठिकाना

Wednesday, Dec 24, 2025-02:26 PM (IST)

रीवा। (गोविंद सिंह): मध्य प्रदेश के रीवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने रेप कांड के एक फरार आरोपी को रीवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई में गंभीर अपराध को अंजाम देने के बाद कई महीनों से फरार चल रहा था और रीवा में छिपकर रह रहा था।

मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र का है, जहां मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई में रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

PunjabKesariपुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रीवा में रहकर गमले बेचने का काम कर रहा है। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम रीवा पहुंची और समान थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम शहाजत अली बताया जा रहा है, जो बीते कई महीनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर मुंबई रवाना हो गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मुंबई पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News