MP में नाबालिग से गैंगरेप, शराब पिलाकर ऑटो चालक और साथी ने की दरिंदगी, हालत नाजुक

Saturday, Feb 21, 2026-09:14 PM (IST)

रीवा (गोविंद सिंह) : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, किशोरी बीते 19 फरवरी को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर समान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अगले ही दिन किशोरी को दस्तयाब कर लिया। पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। धोखे से ले गए और शराब पिलाकर दरिंदगी की। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई, वह दिल दहला देने वाली है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने गई थी, लेकिन उसने डांटकर उसे भगा दिया। अकेली और परेशान किशोरी को रास्ते में कान्हा पाण्डेय नाम का एक ऑटो चालक मिला। कान्हा ने अपने दोस्त शुभम यादव को फोन कर बुलाया, जो बोलेरो गाड़ी लेकर पहुंचा। दोनों आरोपी किशोरी को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए, जहां उन्होंने उसे नशीली शराब पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

PunjabKesari

अगले दिन आरोपी उसे रीवा वापस ले आए और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा, जहां आरोपी शुभम यादव ने फिर से उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में समान थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News