Punjab Kesari MP ads

शाहरुख के मन्नत की सिक्योरिटी एजेंसी करेगी महाकाल की सुरक्षा, 20 करोड़ में दिया कांटेक्ट, 500 कर्मचारी रहेंगे तैनात

Thursday, Mar 16, 2023-06:36 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बंगले मन्नत के सिक्योरिटी एजेंसी उज्जैन के महाकाल मंदिर की सुरक्षा करेगी। सिक्योरिटी एजेंसी क्रिस्टल को 20 करोड़ में 2 साल के लिए कांटेक्ट दिया गया है। कंपनी 1 अप्रैल से काम शुरू कर देगी। यहां कंपनी के 500 कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस ठेके को लेकर जद्दोजहद चल रही थी। इसमें पहले मंदिर की सुरक्षा केएसएस कंपनी के जिम्मे में था कई दिनों के मंथन के बाद मंदिर की सुरक्षा के लिए क्रिस्टल एंट्री ग्रेटेड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड को चुना गया। कंपनी का मुख्यालय महाराष्ट्र में है। महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा वर्तमान में केएसएस कंपनी संभाल रही है। इसके करीब 500 कर्मचारी तैनात हैं।

इन कंपनियों ने डाले थे टेंडर

महाकाल मंदिर प्रशासक ने बताया कि 2 साल के लिए टेंडर दिए जाते हैं। सुरक्षा के लिए करीब 2 महीने पहले निविदाएं बुलाई थी मंदिर की सुरक्षा के लिए नौ कंपनियों की निविदाएं मिली थी। इनमें से सात कंपनियों को तकनीकी में 100-100 अंक मिले जबकि पायोनियर को 90 और आर एस सिक्योरिटी को 95 अंक मिले थे। सभी नौ कंपनियों को वित्तीय निविदा की पात्रता मिल गई है, जबकि एंजेल, बालाजी, सीआईएस, फर्स्ट मैन, रक्षा वॉशिंग, इंटेलिजेंस सुमित क्रिस्टल इंटीग्रेटेड को सौ-सौ अंक मिले थे शर्त थी कि अगर स्कोर बराबर रहा तो पिछले 3 साल में जिस कंपनी का टर्नओवर सबसे ज्यादा होगा उसे मंदिर की सुरक्षा का टेंडर दिया जाएगा। स्टील कंपनी का टर्नओवर सबसे ज्यादा 475 था। इसी आधार पर उसे ठेका दे दिया गया है। क्रिस्टल कंपनी के पास महाराष्ट्र तुलजा भवानी मंदिर, मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, तमिलनाडु सरकारी अस्पताल, एचडीएफसी, एचएसबीसी बैंक, d-mart मुंबई एयरपोर्ट शाहरुख खान का बंगला मन्नत का भी जिम्मा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News