Punjab Kesari MP ads

शिवराज ने राहुल को बताया परदेसी, बोले- ''साथ क्या निभाएंगे, काम तो मामा ही आएंगे''

Saturday, Nov 24, 2018-11:11 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में जुबानी हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर शुक्रवार को तंज कसा। सतना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी 28 नवंबर के बाद कहां रहेंगे?' वह देश में कम रहते हैं, विदेश में ज्यादा। ये तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाएंगे। काम तो मामा ही आएंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होने हैं। 

PunjabKesari

इसीलिए शिवराज सिंह ने राहुल गांधी से यह सवाल किया कि वह  28 नवंबर के बाद कहां रहेंगे?  वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साथा। उन्होंने कहा,'राहुल बाबा किसान-किसान करते हैं। क्या राहुल बाबा ने कभी 2 बैल भी जोते हैं? आपके समय (कांग्रेस की सरकार ) में किसानों को यूरिया के लिए लाठियां खानी पड़ती थीं'। मध्य प्रदेश चुनावों में राहुल गांधी किसानों, रोजगार, भ्रष्टाचार और शिवराज सरकार की खामियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी की प्रतिक्रिया में शिवराज चौहान और अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर यह तंज कसा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News