Punjab Kesari MP ads

MP के राज्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी खुद किसी परीक्षा में पास नहीं, उनकी क्या सलाह माने?

Friday, Jun 19, 2026-08:06 PM (IST)

खंडवा  (मुश्ताक मंसूरी): नीट की परीक्षा और पेपर लीक को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। राहुल गांधी ने भी कोटा में विद्यार्थियों के साथ एक सवांद कार्यक्रम आयोजित कर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। इसी मुद्दे पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश के  स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने राहुल गांधी पर ही निशाना साध दिया। उन्होंन राहुल गाधी पर एक बड़ा बयान दे दिया।

राहुल गांधी खुद किसी परीक्षा में पास नहीं, उनकी क्या सलाह माने- शिवाजी पटेल

उन्होंने कहा कि मैं अभ्यर्थियों से एक निवेदन करता हूँ कि किसी के भी बहकाने में आने की ज़रूरत नहीं है। परिश्रम की पराकाष्ठा करके आप अपनी परीक्षा दीजिए, निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी, बाकी का ईश्वर आपको सफलता देंगे। और राहुल गांधी जी जो खुद किसी परीक्षा में पास नहीं हैं, उनकी क्या सलाह माने।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News